loading...

क्या आप जानते है लड़कियों की शर्ट में क्यों नहीं होती जेब..


लड़के औैर लड़कियों दोनो के रहन-सहन में काफी अंतर होता है. उनके लाइफ स्टाइल, पहनावे आदि सभी चीजो में ही अंतर होता है. हालाँकि समय के साथ-साथ लड़के और लड़कियों के पहनावे भी अंतर आया है. हम हर दिन नए-नए लड़के लड़कियो को देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी उनके कपड़ों को नोटिस किया है.

अगर आपने नोटिस किया होगा तो आपने देखा होगा कि लड़कियों की शर्ट में जेब नहीं होती है. दरअसल आज के ज़माने में जरूरी नहीं की लड़को की शर्ट में भी पॉकेट हो, लेकिन आमतौर पर लड़कियों की शर्ट में जेब नहीं होता है. लेकिन क्या आपको इसका कारण पता है.


बता दे कि लड़कियों के शर्ट में जेब नहीं होने का कारण हमारी परंपरा और मानसिकता से जुड़ा हुआ है. माना जाता है कि पुराने जमाने में महिलाओं के कपड़ो में जेब नहीं बनाई जाती थी क्यों कि इसके पीछे उस समय की मानसिकता ही विशेष कारण है.

उस समय की मानसिकता थी कि अगर लड़कियों के शर्ट में जेब होगी तो वे अपनी जेब में कुछ न कुछ चीज जरूर रखेंगी और इससे उनके शरीर की बनावट ख़राब हो जाएगी.


जेब वाली जगह की बनावट उभरी हुई दिखाई देगी, जिसके कारण उनके शरीर की सुंदरता समाप्त हो जाती है. यही कारण है कि लड़कियों के की शर्ट में जेब नहीं बनाई जाती थी.   बता दे उस समय लड़कियों को केवल सुदंर दिखाने वाली वस्तु ही मना जाता था.

 महिलाओं को एक शो पीस की तरह ही देखा जाता था लेकिन अब इसमें काफी बदलाव देखने को मिला है. उस समय अगर कोई महिला अपने शर्ट पर जेब रखने को कहती थी तो उनका विरोध किया जाता था. हालाँकि अब समय के साथ-साथ महिलाओं के कपड़ो में कई तरह के बदलाव आएं है. अब कई महिलाएं ऐसे शर्ट भी पहनती है जिनमे जेब होता है.

Comments